बड़ी खबर

बिहार के सासाराम में मालगाड़ी के 20 डब्बे हुए बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

पटना– बिहार के सासाराम से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह घटना दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुम्हऊ स्टेशन के पास हुई है. हादसे के चलते गया-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं. रेलकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे की कई तस्वीरे भी सामने आई हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि डिब्बे के पार्ट्स-पुर्जे इधर उधर बिखरे पड़े हैं.

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट

रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि डीडीयू मंडल के डीडीयू -गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर आज सुबह 6.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन के बेपटरी होने के कारण अप,डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है. मंडल/मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. रिस्टोरेशन कार्य किया जा रहा है.

इस तरह से हुई घटना

रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 6:30 बजे अप लाइन पर तेज गति से जा रही मालगाड़ी कुम्हउ स्टेशन पर अचानक पटरी से उतर गई. तेज आवाज के साथ ट्रेन के करीब 20 डिब्बे पटरी से निचे उतर गए. रेल कर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि डिब्बे ट्रैक पर इधर-उधर बिखरे हुए थे.इसके बाद आला अफसरों की टीम सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन से मौके पर पहुंच चुकी है.

ट्रेनों का परिचालन बाधित

इस दुर्घटना के कारण के तीनों लाइन अप, डाउन एवं रिवर्सल बाधित हो गई है, जिससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. हादसे के कारण कई पैसेंजर गाड़ियां डीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर खड़ी हैं. उन्होंने बताया कि मंडल एवं मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर शीघ्र ही पहुंच रही है. दुर्घटना में पटरियां उखड़ गई हैं. मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago