खेल

Ind vs Aus:-  पहले  टी-20 मैच में पांड्या की तूफानी पारी नहीं आई काम, टीम इंडिया को झेलनी पड़ी हार

मोहाली– Ind vs Aus:- मंगलवार को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले  टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी  काम नहीं आ सकी. इस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथोें 4 विकेट से हार झेलनी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसके बावजूद भारत यह मुकाबला हार गया. ऑस्ट्रेलिया का इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में यह दूसरा हाईस्ट चेज रहा.

 

 

चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में भारत को पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही. टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 46 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 2  रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए बने. वहीं, दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 10 ओवर में भारत को 86 रन पर पहुंचा दिया. इसके बाद हार्दिक पांड्या की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में 6 विकटे खोकर ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का टारगेट दिया. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के  सामने यह स्कोर बौना साबित हुआ. सलामी जोड़ी कप्तान आरोन फिंच और कैमरन ग्रीन ने धुआंधार शुरुआत की. ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 60 रन बनाए. इसके बाद कैमरन ग्रीन 61 और मैथ्यू वेड (45 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 19.2 ओवर में 211 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

हार्दिक पांड्या ने खेली तूफानी पारी

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जरुर हार गई, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक बनाया तो वहीं युवा तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 46 रन बनाए. खासकर हर दिल अजीज स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों पर 71 रनों की तूफानी पारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उन्होने अपनी विस्फोटक पारी में 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. पारी के आखिरी ओवर में कैमरुन ग्रीन की लगातार 3 गेंदों पर हार्दिक ने आसमानी छक्के लगाकर स्टेडियम में शोर मचा दिया. टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में य़ह उनकी सबसे बड़ी पारी रही.

 

केएल राहुल टी-20 में 2000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होने 35 गेंदों में 55 रन बनाने के साथ ही टी-20 फार्मेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. केएल राहुल ने 2000 रन पूरे करने के लिए 61 मैचों की 57 पारियां खेली. जबकि उनसे पहले सबसे इस लिस्ट में सबसे कम पारी में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 52 पारियां और भारत के रन मशीन विराट कोहली 56 पारियां खेलकर मौजूद है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago