बड़ी खबर

Bharat Express Exclusive: LPG सिलेंडर की दिल्‍ली में ऐसे हो रही कालाबाजारी, आपका भी हक तो नहीं मारा जा रहा!

Gas Cylinder Scam: एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच देश में कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है. पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की किल्लत है. ऐसे में भारत एक्सप्रेस की टीम ने दिल्ली में संसद सदस्य फ्लैट्स के पीछे एक बड़ा खुलासा किया है. यहां घंटों तक गैस सिलेंडर भरी एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली, जहां घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल में बदलने की कोशिश दिख रही थी.

भारत एक्सप्रेस की ‘ऑन द स्पॉट’ जांच

भारत एक्सप्रेस की रिपोर्टर कोमल शर्मा और वीडियो जर्नलिस्ट धर्मेंद्र ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पंडित धोबी घाट के पास यह गाड़ी खड़ी थी. आसपास कई लोग सक्रिय थे. सिलेंडर लोड-अनलोड हो रहे थे. कुछ कमर्शियल सिलेंडर भी गाड़ी से दूर ले जाते दिखे. टीम ने वीडियो में सबूत कैद किए. लोग डर के मारे कुछ बोलने से बच रहे थे. कुछ ने बात की लेकिन बाद में मुकर गए.

गाड़ी का गायब होना और फिर मिलना

टीम ने पुलिस को बुलाया. लेकिन पुलिस आने से पहले गाड़ी गायब हो गई. पीछे कुछ सबूत रह गए. टीम आगे बढ़ी तो कुछ दूर फायर स्टेशन के पास वही गाड़ी फिर खड़ी मिली. कोई नहीं था. पास में वही संदिग्ध लोग दीवार की ओर मुंह करके बैठे थे. टीम ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुकर लिया कि गाड़ी उनकी नहीं है.

अचानक मालिक का आना, सफाई देना

कुछ देर बाद एक शख्स आया और बोला कि गाड़ी उसकी है. जब पूछा गया कि गाड़ी यहां-वहां क्यों खड़ी की जाती है तो वह घुमा-फिराकर जवाब देने लगा. भारत एक्सप्रेस ने पहले भी इस शख्स को गाड़ी के साथ देखा था. वह सिलेंडर निकाल रहा था, कुछ काम कर रहा था और सिगरेट पी रहा था. बाद में उसने इनकार कर दिया.

यूं चल रहा गैस की कालाबाजारी का खेल

देश में घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 900-950 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी में 2000-3000 रुपये तक बिक रहे हैं. कमर्शियल सिलेंडर 1700-1800 रुपये के बजाय 4000-6000 रुपये तक पहुंच गए हैं. कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि घरेलू सिलेंडर निकालकर कमर्शियल में भरे जा रहे हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते 57% घरों को डिलीवरी में देरी या कालाबाजारी का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री मोदी ने कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है और उत्पादन 30% बढ़ाया है.

यह भी पढ़िए: LNG संकट पर मोदी सरकार का बड़ा कदम: नेचुरल गैस सप्लाई में घरों को राहत..उद्योगों के लिए कटौती की तैयारी

गैस की कालाबाजारी का लोगों पर असर

गैस की कमी से होटल-रेस्तरां बंद होने की कगार पर हैं. कई लोग इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार, इंडक्शन की बिक्री अचानक बढ़ गई है. आम लोग परेशान हैं. क्या ग्राहकों को पूरी कीमत की गैस मिल रही है या ठगे जा रहे हैं? भारत एक्सप्रेस ने पुलिस को सूचना दी और सबूत सौंपे. आगे की जांच जारी है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago