बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फोटो PTI)
BIHAR: जमीन के बदले नौकरी घोटाला (Land for Job Scam) मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ( Deputy CM) तेजस्वी यादव को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना पड़ा. घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव से पूछताछ की. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी दिल्ली स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे.
गौरतलब है कि पिछले माह तेजस्वी से सीबीआई (CBI) ने भी पूछताछ की थी. बहरहाल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम ( PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत एक अलग मामला दर्ज किया है और इस मामले में तेजस्वी यादव के बयान दर्ज किए जाएंगे.
तेजस्वी यादव की बहन एवं सांसद मीसा भारती से भी ईडी ने 25 मार्च को इस मामले में पूछताछ की थी, उसी दिन तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे. दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में मामले में कार्रवाई शुरू की. सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की, जबकि ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की है.
READ THIS- बिहार में नीतीश कुमार और राजद की सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही है: ओवैसी
दरअसल, यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…