फुटबॉल टूर्नामेंट “किक्स ऑन ग्रास“
kicks on grass: लायंस लियों क्लब सरजापुरा टाउन के सौजन्य से 9 अप्रैल 2023 को शानदार चैरिटी फुटबॉल टूर्नामेंट “किक्स ऑन ग्रास” का आयोजन किया गया जिसमें भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर था. सरजापुरा टाउन में मैच को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी. प्रतिस्पर्धा के लिए उतरे ‘किक्स ऑन ग्रास’ के प्रतिभागी बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी से दोगुने उत्साह से लबरेज थे. इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धाटन मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार विरोधी खुफिया सेल के उप सलाहकार, डॉ रविंद्र नावले ने किया.
कार्यक्रम में लायंस क्लब सरजापुरा की अध्यक्ष पूजा चंद्रा अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थीं. मैदान पर जिला अध्यक्ष लायंस क्लब डॉ परमेश, लायंस क्लब की उपाध्यक्ष और फर्स्ट वीपी और सलाहकार सुपर्णा चटर्जी भी उपस्थित थीं. दूसरे वीपी लायंस क्लब के प्रदीप खुम्मन, कोषाध्यक्ष लायंस क्लब के रुपेश चंद्रा, लायंस क्लब के निदेशक सीमा सिंह, लायंस क्लब की निदेशक शोभा राव, अनुषा गोगेंनी एवं अन्य ने अपनी उपस्थिति के साथ इस अवसर को यादगार बना दिया.
इस टूर्नामेंट के प्रायोजक विमल पवार और गायक यू ट्यूबर सुमित, हैल्लो किड्स कैजेन, मीरा वक्शन, एटीसीओ बिल्डर, नवा एक्सप्रेशन, भुक्कड़ बावर्ची, नम्मा कैफ़े, टेक-ज़ेनीथ सोलूशन्स, लिटिल एली, फिटअप सिक्योरिटी, अप्पू पिज़्ज़ारिया, ग्राउंडेड, अंडर क्लोच, टाउन हॉस्पिटल थे. इन सभी का समर्थन काबिले तारीफ था.
इसे भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
10 टीमों ने लिया था भाग
इस फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया था. इन दस टीमों के बीच खेला गया यह टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचकारी और दिलचस्प रहा. यह टूर्नामेंट युवाओं के आनंद और मनोरंजन को बढ़ा रहा था. सभी टीमों के बीच हुई टक्कर दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने में सफल रही. आखिर में पार्कविले परेडटर्स की टीम खिताब जीतने में सफल रही. वो विक्टोरियस वेरिज़न फुटबॉल टीम को हराकर 7 -2 के स्कोर से विजयी हुई. पार्कविले परेडटर्स को गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लब्स और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…