मोहम्मद यूनुस.
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होने के बाद गठित हुई अंतरिम सरकार लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर से मोहम्मद यूनुस की सरकार ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बांग्लादेश की एक जांच समिति ने आरोप लगाया है कि हसीना के शासनकाल में कई बांग्लादेशी नागरिकों को जबरन गायब करने में भारत की भूमिका हो सकती है.
यह जानकारी बांग्लादेश समाचार एजेंसी (BSS) ने शनिवार को दी. रिपोर्ट के अनुसार, गायब होने के मामलों में भारत की संलिप्तता के बारे में सार्वजनिक रिकॉर्ड मौजूद हैं.
यह जांच समिति पांच सदस्यीय है, जिसका नेतृत्व रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट के जज मैनूल इस्लाम चौधरी कर रहे हैं. समिति के मुताबिक, कुछ बंदी भारतीय जेलों में हो सकते हैं, यह कानून प्रवर्तन सर्कल्स में लगातार सुझाव दिया गया है. समिति ने बांग्लादेश सरकार से आग्रह किया है कि वह भारतीय जेलों में बंद बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए प्रयास करें.
समिति ने दो प्रमुख मामलों का हवाला दिया, जिसमें भारत की भूमिका का संदेह जताया गया. पहला मामला शुक्रमंजन बाली का था, जिसे बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट परिसर से अपहरण कर भारतीय जेल में डाला गया था. दूसरा मामला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता सलाउद्दीन अहमद का था.
यह भी पढ़ें- Bangladesh में चुनाव कराने को लेकर अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने क्या कहा
इसके अलावा, समिति के सदस्य और मानवाधिकार कार्यकर्ता सज्जाद हुसैन ने बताया कि 1,676 लोगों के गायब होने की शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें से 758 की जांच की गई है. इनमें से 200 लोग अभी तक नहीं लौटे या उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…
लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…