मेघालय में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 193 बटालियन के बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों ने जिन्हें मेघालय में तैनात किया गया है, उन्होंने रविवार को 300 किलो मानव बाल (ह्यूमन हेयर) जब्त किए हैं. यह बाल इंटरनेशनल मार्केट में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे. मामले से जुड़े अधिकारियों ने इस की जानकारी दी है. बीएसएफ के जवानों ने यह मानव बाल इतनी बड़ी मात्रा में बांग्लादेश बॉर्डर से जब्त किए गए हैं. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मानव बालों की इस खेप की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 30 लाख रुपये है. इस बालों की खेप को शिलोंग से सीमावर्ती दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स गांव जामाद्वार ले जाया जा रहा था. इन बालों को नदी वाले क्षेत्रों से ले जाते हुए बांग्लादेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी. भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर जो कि मेघालय सेक्टर में है वह अमुमन सामान की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…