उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक और अन्य विद्यालयों के बच्चों ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित अपना मांगपत्र शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को सौंपा. इसमें जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने की दिशा में कदम उठाने समेत जलवायु परिवर्तन को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई है. एक विज्ञप्ति के मुताबिक विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जलवायु परिवर्तन पर बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ के 300 बच्चों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए यूनिसेफ, नई दिल्ली के शिक्षा विशेषज्ञ रामचंद्र राव बेगुर ने कहा, जलवायु परिवर्तन के विषय में बच्चों को जागरूक करने के लिए 12-18 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के 240 उच्च प्राथमिक एवं अन्य विद्यालयों में एक अभियान चलाया गया. (भाषा)
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…