कोलेजियम की सिफारिशों को लेकर विवाद- सरकार ने ठुकराए 19 नाम, 10 जजों की नियुक्ति पर अड़ा सुप्रीम कोर्ट – इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से सरकार को 21 जजों के नामों की लिस्ट सौंपी गई थी, जिसमें से सरकार ने 19 नाम वापस कर दिए. ये सिफारिश हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति को लेकर की गई थी. जिन 19 नामों को लेकर विवाद है, उनमें 10 वो नाम शामिल हैं जिन्हें कोलेजियम की तरफ से दोहराया गया था, वहीं बाकी के 9 नाम पहले की सिफारिश से लंबित हैं.
जिन 10 नामों को कोलेजियम की दोबारा सिफारिश के बाद ठुकरा दिया गया उनमें पांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के थे. वहीं दो नाम कलकत्ता हाईकोर्ट, दो केरल हाईकोर्ट और एक नाम कर्नाटक हाईकोर्ट के लिए था. कोलेजियम की सिफारिशों की बात करें तो इसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता को चीफ जस्टिस ऑफ बॉम्बे हाईकोर्ट बनाने वाली सिफारिश भी अब तक लंबित पड़ी है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एक जज की नियुक्ति को लेकर भी विवाद है. इस पर भी फैसला होना अभी बाकी है.
कोलेजियम की तरफ से 12 सितंबर को इनके नामों की सिफारिश की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से जिन नामों की दोबारा सिफारिश हुई उनमें- रिशद मुर्तजा का नाम सबसे पहले 24 अगस्त 2021 में सुझाया गया था, जिसे एक बार फिर 14 जुलाई 2022 को दोहराया गया. इनके अलावा शिशिर जैन, ध्रुव माथुर, विमलेंदु त्रिपाठी और मनु खरे के नाम भी इसमें शामिल थे, जिन्हें दोबारा सरकार के पास भेजा गया था.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…