कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को दर्ज की गई भारी गिरावट – गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. आज ब्रेंट क्रूड के भाव में 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 0.48 फीसदी गिरावट के साथ 78.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है लेकिन क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर आज पेट्रोल-डीजल प्राइस पर नहीं हुआ है. देश में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में लगातार 218वें दिन से कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. देश के चारों महानगरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में बड़ा बदलाव 21 मई, 2022 को हुआ था जब केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भाव में 8 रुपये और 6 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…