ब्रेकिंग न्यूज़

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती – खिलाड़ियों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही हैं. खापों ने सरकार को सीधे रूप से चुनौती दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें. साथ ही खिलाड़ियों द्वारा लगाये आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर खिलाड़ियों की मांगों को मनवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी.इस मुद्दे पर हरियाणा के चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में सांगवान, फोगाट, श्योराण, सतगामा, पंवार सहित दर्जनभर खाप के प्रतिनिधियों के अलावा कर्मचारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. करीब दो घंटे चली पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने एकजुट होते हुए देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ कुश्ती महासंघ द्वारा किये जा रहे अत्याचार की घोर निंदा की.

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

37 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago