ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र है देश का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन वाला राज्य, इन 7 पैमानों के आधार पर तय की गई रैंकिंग..

CareEdge की ओर से जारी की गई राज्‍य रैंकिंग में महाराष्‍ट्र को भारत का बेस्‍ट परफॉर्मर स्‍टेट बताया गया है. वित्‍त और सामाजिक संकेतकों के पैमान पर राज्‍य ने अपनी स्थिति को मजबूत किया है. CareEdge के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी मेहुल पंड्या ने कहा, “महाराष्ट्र न केवल वित्तीय समावेशन में बल्कि राज्य सरकार के वित्त और सामाजिक संकेतकों के लिहाज से अनुकूल स्कोर के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर है.” उन्‍होंने कहा, ” रैंकिंग में अग्रणी राज्य, दूसरों को अनुसरण करने के लिए एक मॉडल पेश कर सकते हैं.” यह रैंकिंग 7 मापदंडों – आर्थिक, राजकोषीय, सामाजिक, बुनियादी ढांचे, वित्तीय समावेशन, पर्यावरण और शासन पर प्रदर्शन का आंकलन करने के बाद जारी की गई.

इस रैंकिंग में पीएम नरेंद्र मोदी के गृहराज्‍य गुजरात की ‘उजली तस्‍वीर’ को भी दर्शाया गया है, जिसमें आर्थिक विकास और वित्‍तीय प्रबंधन के मोर्चे पर अच्‍छा प्रदर्शन किया है जबकि सोशल और गवर्नेंस (सामाजिक और शासन) की श्रेणी में बढ़त के साथ तमिलनाडु तीसरे स्‍थान पर है

Dimple Yadav

Recent Posts

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

14 minutes ago

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

50 minutes ago