महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आदेश के बाद पुणे जिला मथाड़ी कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष नीलेश मजीरे को पिछले महीने मथाड़ी कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन इस निष्कासन के बाद मजीरे ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। मनसे नेता वसंत मोरे के करीबी मजीरे समेत करीब 400 कार्यकर्ताओं ने मनसे से इस्तीफा दे दिया है। स्वाभाविक रूप से पुणे महानगरपालिका के होने वाले चुनाव में इसका प्रभाव पड़ सकता है. पार्टी से नाराज थे नीलेश मजीरे बता दें कि 28 नवंबर को वसंत मोरे के करीबी नीलेश मजीरे को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मजीरे मनसे के पुणे जिला मथाड़ी कामगार अघाड़ी के जिलाध्यक्ष थे। इस पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने एमएनएस छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद मजीरे के 400 मनसे ने भी मनसे से इस्तीफा दे दिया है. वसंत मोरे ने भी जताई थी नाराजगी, मजीरे के निष्कासन और इस्तीफे से पता चलता है कि पुणे में मनसे के लिए आगे की राह आसान नहीं है। पिछले हफ्ते मनसे नेता वसंत मोरे ने भी सार्वजनिक रूप से पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…