ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात में आज 3 रैलियों को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. आज उनकी गुजरात यात्रा का तीसरा दिन है. गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसके मद्देनजर पीएम मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए यहां ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ की एक सीरीज को संबोधित कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार को वलसाड में एक रोड शो के साथ की थी. जानकारी के मुताबिक, वह सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगधरा, भरूच जिले के जम्बूसर और नवसारी शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे. इससे पहले रविवार को उन्होंने राज्य के चार हिस्सों- वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में चार रैलियों को संबोधित किया था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे. जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

27 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

27 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

30 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

46 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

47 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago