ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के इस्तीफे के बाद प्रदेश में एक बार फिर सियासी संकट

राजस्थान कांग्रेस में 25 सितम्बर को हुआ सियासी घटनाक्रम अब नए सिरे से फिर शुरू हो गया है. बुधवार शाम राज्य के प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की जिसके बाद राजस्थान संकट फिर से उठने के कयास लगाए जाने लगे. माकन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक खत में कहा कि 25 सितम्बर के घटनाक्रम के बाद वो अपने पद पर नहीं रहना चाहते हैं. वहीं 8 नवम्बर को लिखे इस खत में माकन ने यह भी कहा है कि, भारत जोड़ो यात्रा और राज्य विधानसभा उपचुनाव से पहले किसी नए व्यक्ति को ज़िम्मेदारी दी जाए और मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं, मेरे परिवार का पार्टी से दशकों का रिश्ता रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts