ब्रेकिंग न्यूज़

फोर्ब्स की ताकतवर महिलाओं की सूची में सीतारमण समेत छह भारतीय शामिल

फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है. इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. सीतारमण इस बार 36वें स्थान पर रहीं हैं और उन्होंने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है. इससे पहले 2021 में वह 37वें स्थान पर रहीं थीं. वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं.

फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची के मुताबिक, इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं. लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीयों में HCL टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​(53वां स्थान), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (54वां स्थान) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (67वां स्थान) शामिल हैं. मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी इस सूची में क्रमश: 52वां, 72वां और 88वां स्थान हासिल किया था. लिस्ट में 39 सीईओ और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है.

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

17 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

18 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

33 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

47 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

1 hour ago