पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इस समय जो हालात पनपे हैं, उसके लिए अल्लाह जिम्मेदार हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने इशाक डार के हवाले से कहा, ‘अगर अल्लाह पाकिस्तान बना सकता है, तो वह उसकी रक्षा, विकास और समृद्धि भी कर सकता है.’ इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका देश प्रगति करेगा क्योंकि मुल्क को इस्लाम के नाम पर बनाया गया था. वित्त मंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान की स्थिति सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. डार ने कहा कि पीएम शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को पूर्ववर्ती इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार से मुद्दे विरासत में मिले थे. उन्होंने कहा कि पीएम शरीफ की सरकार दिन-रात काम कर रही है
Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…
Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…
Aaj Ka Rashifal: 17 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…
देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…
गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…