US: परिवार संग छुट्टियां मनाने को अमेरिकी वर्जिन द्वीप पहुंचे बाइडेन – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने और आराम करने के लिए मंगलवार को वर्जिन द्वीप समूह पहुंच गए. अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने मंगलवार को वाशिंगटन से सेंट क्रोक्स द्वीप के लिए उड़ान भरी. सेंट क्रोक्स द्वीप उन तीन द्वीपों में से एक है, जिन्हें मिलाकर कैरेबियाई क्षेत्र का अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह बनता है. इसमें सेंट जॉन और सेंट थॉमस नामक दो अन्य द्वीप भी शामिल हैं. राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी एशले, दामाद हॉवर्ड क्रीन, पोती नताली और पोता हंटर भी हैं. अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड के बीच बाइडन कुछ समय बिताने के लिए यहां पहुंचे हैं.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…