बिजनेस

Zomato के टॉप मैनेजमेंट में 3 बड़े पदों पर हुई नियुक्तियां, जानें कौन सी जिम्मेदारियां संभालेंगे

Zomato Top Management  : फूड डिलीवरी ऐप zomato में 3 बड़े पदों पर नियुक्तियां हुई है. टॉप मैनेजमेंट लेवल पर हुई हायरिंग से बिजनेस को रप्तार मिलने की उम्मीद की जा रही है. राकेश रंजन को फूड ऑर्डिरिंग और डिलीवरी बिजनेस का CEO बनाया गया है. राकेश पहले हाइपरप्योर के चीफ और कंपनी के बिल्डिंग बिजनेस हेड के तौर पर काम करते थे. वहीं अब ऋषि अरोड़ा को जो पहले blinkit  में फाउंडर और एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे, उन्हें कंपनी ने हाइपरप्योर के चीफ की जिम्मेदारी सौंपी है. हाइपरप्योर ( HYPERPURE ) कंपनी का बीटूबी ( B2B ) वेंचर है. जिसमें रेस्टोरेंट्स को ग्रॉसरी  सप्लाई की जाती है.

इसके अलावा कंपनी ने रिंशुल चंद्रा को फूड ऑर्डिरिंग और डिलीवरी बिजनेस का COO बनाया है. कंपनी ने फाइलिंग में बताया है कि रिंशुल चंद्रा, ऋषि और राकेश रंजन तीनों ही जोमैटो के साथ 5 साल से ज्यादा वक्त से हैं और कंपनी को लगता है कि समय-समय पर नेतृत्व में बदलाव से सक्षम लोगों को मौका मिलता है साथ ही ये बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें-हफ्ते भर में अदाणी ग्रुप ने गंवाए 10 अरब डॉलर, जानें पूरा मामला

बेहतर हुआ है कंपनी का बिजनेस- मार्च तिमाही के रिजल्ट पेश करने के साथ कंपनी ने घोषणा की है कि उनका घाटा काफी कम हुआ है . कंपनी का कहना है कि उसके नेट बिजनेस रेवन्यू में पूरे 70 फीसदी का इजाफा हुआ है. जिसकी वजह से कंपनी को उनका घाटा कं करने में मदद मिली है. साथ ही कंपनी का  कहना है कि उनके बिजनेस में सुधार की वजह फूड डिलीवरी बना है. फूड डिलीवरी से  कंपनी को फूड ऑर्डर में मंदी के बावजूद 1530 करोड़ रुपए की रेवन्यू हासिल करने में मदद मिली है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

12 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

30 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

47 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

53 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago