बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
आर्यन खान और समीर वानखेड़े
Sameer Wankhede: एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और अभिनेता शाहरुख के बीच चैट्स वायरल हुई हैं, जिसके बाद अब इस मामले में काफी गहमागहमी शुरू हो गई है. वहीं समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए CBI के दफ्तर पहुंच चुके हैं. सीबीआई आज उनसे आर्यन खान ड्रग्स केस और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ करेगी.
CBI का आरोप है कि समीर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए मांगे थे. सीबीआई के आरोप के बीच समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट ने एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर (FIR) रद्द करने का अनुरोध किया है.
समीर वानखेड़े ने अदालत में शपथपत्र दिया कि वह शनिवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे, जिसके बाद न्यायमूर्ति शर्मिला यू देशमुख और आरिफ एस डॉक्टर की अवकाशकालीन पीठ ने सीबीआई को 22 मई तक वानखेड़े के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया. समीर वानखेड़े 2021 में एनसीबी में पदस्थ थे. अदालत में एक याचिका दायर कर उन्होंने जबरन वसूली और रिश्वत के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था.
सीबीआई ने कथित तौर पर साजिश रचने और रिश्वत से जुड़े अपराधों के अलावा जबरन वसूली के आरोप से जुड़ी एनसीबी की शिकायत पर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ हाल में प्राथमिकी दर्ज की थी. आर्यन को तीन अक्टूबर 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था.
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…