बिजनेस

हवाई अड्डों पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में रुकावटों पर AAHL का बयान- ये समस्‍या ड्रीमफोल्क्स के कारण, हम मदद के लिए प्रतिबद्ध

Adani Group News: भारत में विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर अब अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) का बयान आया है. एएएचएल ने एक्सेस में आ रही दिक्कतों के लिए ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया है.

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने अपने बयान में कहा, “भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. यह ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सेवाओं के अप्रत्‍याशित निलंबन के कारण हुआ है. ड्रीमफोल्क्स कई बैंकों के साथ साझेदारी में एक लाउंज एक्सेस सर्विस प्रदाता है, और प्रभावित एयरपोर्ट्स के साथ अपने सेवा समझौतों का उल्लंघन कर रहा है.”

बयान में आगे कहा गया, “एएएचएल बैंकों के साथ मिलकर सेवाओं के तत्काल पुनः आरंभ को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. हमारे अनुरोधों के बावजूद, ड्रीमफोल्क्स के माध्यम से सेवाएँ अभी तक बहाल नहीं हुई हैं.”

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के प्रवक्ता ने कहा, “एक अस्थायी विकल्प के रूप में, अडानी द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर लाउंज अब अन्य एक्सेस प्रदाताओं से सभी प्रमुख डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वीकार कर रहे हैं. हम इस अवधि के दौरान यात्रियों का पूर्ण समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

बता दें कि एएएचएल वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में स्थित सात प्रमुख हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

28 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

53 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago