Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हवाई अड्डों पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में रुकावटों पर AAHL का बयान- ये समस्‍या ड्रीमफोल्क्स के कारण, हम मदद के लिए प्रतिबद्ध

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की ओर से कहा गया है कि हवाई अड्डों पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड जिम्‍मेदार है, जो सेवा समझौतों का उल्लंघन कर रही है.

adani airport holdings limited
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Adani Group News: भारत में विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर अब अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) का बयान आया है. एएएचएल ने एक्सेस में आ रही दिक्कतों के लिए ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया है.

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने अपने बयान में कहा, “भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. यह ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सेवाओं के अप्रत्‍याशित निलंबन के कारण हुआ है. ड्रीमफोल्क्स कई बैंकों के साथ साझेदारी में एक लाउंज एक्सेस सर्विस प्रदाता है, और प्रभावित एयरपोर्ट्स के साथ अपने सेवा समझौतों का उल्लंघन कर रहा है.”

बयान में आगे कहा गया, “एएएचएल बैंकों के साथ मिलकर सेवाओं के तत्काल पुनः आरंभ को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. हमारे अनुरोधों के बावजूद, ड्रीमफोल्क्स के माध्यम से सेवाएँ अभी तक बहाल नहीं हुई हैं.”

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के प्रवक्ता ने कहा, “एक अस्थायी विकल्प के रूप में, अडानी द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर लाउंज अब अन्य एक्सेस प्रदाताओं से सभी प्रमुख डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वीकार कर रहे हैं. हम इस अवधि के दौरान यात्रियों का पूर्ण समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

बता दें कि एएएचएल वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में स्थित सात प्रमुख हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital