बिजनेस

कच्छ में ऐतिहासिक पहल: अडानी ग्रुप ने देश का पहला ऑफ-ग्रिड 5 मेगावॉट ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट किया चालू

अहमदाबाद, 23 जून 2025: अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने आज भारत के पहले ऑफ-ग्रिड 5 मेगावॉट क्षमता वाले ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया है. यह प्लांट गुजरात के कच्छ में स्थित है और पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित है, जिससे यह देश की हरित ऊर्जा क्रांति में एक मील का पत्थर साबित हुआ है.

100% सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज

यह अत्याधुनिक प्लांट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) से भी लैस है, जिससे यह पूरी तरह ऑफ-ग्रिड होकर काम करता है. इसमें एक पूर्णतः स्वचालित, क्लोज्ड-लूप इलेक्ट्रोलाइज़र सिस्टम लगाया गया है, जो रियल-टाइम सौर ऊर्जा की आपूर्ति के अनुसार कार्य करता है. इससे न केवल संचालन में लचीलापन मिलता है, बल्कि दक्षता और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है.

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मिलेगा बल

यह परियोजना भारत सरकार के “नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन” के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा-गहन उद्योगों का डीकार्बनाइजेशन, आयात पर निर्भरता कम करना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर होना है. ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य में खाद, रिफाइनरी और भारी परिवहन जैसे क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा.

मुंद्रा में बनेगा बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन हब

यह पायलट परियोजना अडानी ग्रुप द्वारा प्रस्तावित मुंद्रा ग्रीन हाइड्रोजन हब से पहले एक परीक्षण है. मुंद्रा में बनने वाली यह इकाई बड़े पैमाने पर ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, ग्रीन मेथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसी उत्पादों का उत्पादन करेगी. साथ ही, सौर सेल, मॉड्यूल, पवन टरबाइन और इलेक्ट्रोलाइज़र का निर्माण भी किया जाएगा.

ऊर्जा क्षेत्र में भारत को बनेगा वैश्विक हब

इस पहल से भारत को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी. अडानी ग्रुप का यह कदम टिकाऊ ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व को दर्शाता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

28 seconds ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

2 minutes ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

14 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

18 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

18 minutes ago

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

31 minutes ago