Bharat Express DD Free Dish

अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक ने कही बड़ी बात, बोले- छोटे शहरों की तरक्की ही है असली भारत का विकास

प्रणव अडानी ने भारत की आर्थिक दिशा और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत को केवल दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. असली भारत देश का हॉर्टलैंड कहे जाने वाले रांची, रायपुर, भुवनेश्वर और पूर्वोत्तर के राज्यों में बसता है.

Pranav Adani

प्रणव अडानी

अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने भारत की आर्थिक दिशा और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत को केवल दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. असली भारत देश का हॉर्टलैंड कहे जाने वाले रांची, रायपुर, भुवनेश्वर और पूर्वोत्तर के राज्यों में बसता है. प्रणव अदानी ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाए बिना भारत की आर्थिक प्रगति अधूरी मानी जाएगी.

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक देश के भीतर के क्षेत्रों, छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को आर्थिक नीति और औद्योगिक विकास का केंद्र नहीं बनाया जाएगा, तब तक विकास की असली कहानी नहीं लिखी जा सकती. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में न केवल अपार संसाधन मौजूद हैं, बल्कि वहां की जनसंख्या और युवाशक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है.

भारत इस समय आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है

उन्होंने आगे कहा कि भारत इस समय आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है और देश के पास 1.4 बिलियन लोगों का मानव संसाधन है, जो किसी भी देश के लिए सबसे बड़ी ताकत हो सकती है. लेकिन उन्होंने इस बात पर चिंता भी जताई कि देश की अर्थव्यवस्था का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा अभी भी निष्क्रिय है. इस हिस्से को सक्रिय करना और उसे उत्पादन, सेवा और व्यापार में भागीदार बनाना ही भारत की वास्तविक तरक्की की कुंजी है.

ये भी पढ़ें- रिलायंस ज्वेल्स ने की Big Bangle Fest की घोषणा, सोने और हीरे की चूड़ियों पर शानदार छूट, आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने की अपील

आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों में करना होगा निवेश

प्रणव अडानी ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में अगर सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इन क्षेत्रों में निवेश करें, आधारभूत ढांचा मजबूत करें और स्थानीय प्रतिभा को अवसर दें. तो भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बन सकता है, बल्कि एक समावेशी और टिकाऊ विकास मॉडल भी प्रस्तुत कर सकता है.

भारत के विकास को लेकर आशावादी है अडानी समूह

अंत में उन्होंने कहा कि वे और अडानी समूह भारत के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं और उनका पूरा ध्यान भारत के उस हिस्से पर है जिसे अब तक नजरअंदाज किया जाता रहा है. उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि असली भारत को उसका हक मिले और वही देश को अगले स्तर तक ले जाए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read