बिजनेस

Adani Bhaglpur Power Plant: अदाणी पावर 3 अरब डॉलर के निवेश से बिहार में बनाएगी 2,400 मेगावाट का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट

Adani Bhaglpur Power Plant: अदाणी पावर को गुरुवार को बिहार के भागलपुर ज़िले में 3 अरब डॉलर के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट बनाने और संचालित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ.

भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी को बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने की बोली जीती थी. यह प्रोजेक्ट बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में विकसित किया जाएगा.

टेंडर प्रक्रिया में अदाणी पावर की बोली सबसे कम थी, जिसके तहत 6.075 रुपए प्रति किलोवाट घंटा पर बिजली की आपूर्ति की जाएगी. कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी 800*3 मेगावाट के तीन अल्ट्र-सुपरक्रिटिकल ग्रीनफील्ड पावर प्लांट तैयार करेगी. इनका निर्माण डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, स्वामित्व और ओपरेट (डीबीएफओओ) मॉडल के आधार पर किया जाएगा.

48 महीनों के अंदर शुरू होगा पहला यूनिट

पहला यूनिट तय तारीख से 48 महीनों के भीतर और अंतिम यूनिट नियत तिथि से 60 महीनों के भीतर चालू की जाएगी.

अदाणी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “हमें बिहार में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना के विकास और संचालन के लिए बोली जीतने पर खुशी है. हम 3 अरब डॉलर के निवेश से एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित करेंगे, जिससे राज्य में औद्योगीकरण को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.”

उन्होंने कहा, “हमारा प्लांट एक उन्नत, कम उत्सर्जन वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट होगा और राज्य को विश्वसनीय, प्रतिस्पर्धी मूल्य पर और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली की आपूर्ति करेगा.”

10,000-12,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

इस प्रोजेक्ट से निर्माण प्रक्रिया के दौरान 10,000-12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है और संचालन शुरू होने पर 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इस प्लांट को केंद्र सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित कोयला लिंकेज से ईंधन मिलेगा.

कंपनी ने कहा कि उसे समय पर एलओए (लेटर ऑफ अवार्ड) मिलने की उम्मीद है और उसके बाद, राज्य की बिजली कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) किया जाएगा.

अदाणी पावर भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल उत्पादक कंपनी है. कंपनी की स्थापित थर्मल पावर क्षमता 18,110 मेगावाट है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में 12 बिजली प्लांट में फैली हुई है, इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावाट का एक सोरल एनर्जी प्लांट भी है.


ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा: आरबीआई गवर्नर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

35 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

41 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago