बिजनेस

Ambuja Cements की आय वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 7,516 करोड़ रुपये रही

अडानी ग्रुप की सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की ओर से सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए. जुलाई से सितंबर की अवधि में कंपनी की आय 7,516 करोड़ रुपये रही है. इसमें सालाना आधार पर एक प्रतिशत का उछाल देखा गया है. इस दौरान कंपनी की वॉल्यूम सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 14.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) रही. दूसरी तिमाही में दर्ज की गई वॉल्यूम पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है.

तिमाही के दौरान कंपनी की नेटवर्थ 450 करोड़ रुपये बढ़कर 59,196 करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है और क्रिसिल एएए (स्टेबल) और क्रिसिल ए1+ रेटिंग बनी हुई है.

अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अजय कपूर ने कहा कि हम अपने विकास ब्लूप्रिंट के अनुरूप एक और तिमाही निरंतर प्रदर्शन प्रदान करने और दक्षता में नए मानक स्थापित करने में कामयाब रहे हैं. हम अपने व्यवसाय में नवाचार, डिजिटलीकरण, ग्राहक संतुष्टि और ईएसजी पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे.

कपूर ने आगे कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर अपने कारोबार को मजबूत कर रहे हैं और नए बाजारों में कारोबार को फैला रहे हैं. ओरिएंट सीमेंट लेनदेन के सफल समापन के बाद, हम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 100+ एमटीपीए क्षमता हासिल कर लेंगे. कंपनी के अनुसार, मजबूत बुनियादी ढांचे की मांग और आवास और वाणिज्यिक क्षेत्रों से आ रही डिमांड के कारण से वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में सीमेंट की मांग बढ़ने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने जीता फुटबॉल फैंस का दिल, स्पेनिश फुटबॉल को लेकर कही ये बात

11 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पीएमएवाई शहरी आवास 2.0 की शुरूआत और बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का निरंतर जोर होना सीमेंट क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है. अंबुजा की सहायक कंपनियों एसीसी लिमिटेड, पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास देश भर में 20 एकीकृत सीमेंट विनिर्माण संयंत्रों, 20 सीमेंट पीसने वाली इकाइयों और 12 थोक टर्मिनल हैं, जिसके कारण अडानी ग्रुप की इस कंपनी की सीमेंट उत्पादन क्षमता 88.9 एमटीपीए हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago