बिजनेस

लेंडर्स का BYJU’S पर पलटवार, मुकदमे को बताया कर्ज से बचने की कोशिश

BYJU’S LOAN DISPUTE : BYJU’S ने बीते सप्ताह अपने लेंडर्स पर अमेरिकी अदालत में केस कर दिया था. अब एडटेक स्टार्टअप कंपनी के लेंडर्स ने बायजूज के खिलाफ एक बयान जारी किया है. लेंडर्स ने बायजूज के कदम को बेबुनियाद बताया है. लेंडर्स का कहना है कि बायजूज ने सिर्फ कर्ज से बचने के लिए मुकदमें को हथियार के तौर पर इस्तमल किया है. आपको बता दें कि बयान जारी करने वाले लेंडर्स में 21 ग्लोबल इंवेस्टर्स है जिनके पास बायजूज के 120 करोड़ डॉलर के कर्ज का 85 फीसदी हिस्से का हक है.

इंवेस्टर्स का कहना है कि वो लगातार पिछले 9 महीनों से बायजूज के साथ मिलकर काम करने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि कंपनी को डिफॉल्ट होने से बचाया जा सके लेकिन एडटेक स्टार्टअप जानबूझकर डिफॉल्ट की कंडीशन में बने रहें. लेंडर्स ग्रुप का कहना है उनके पास हर वो अधिकार है जिसके आधार पर वो क्रेडिट एग्रीमेंट को लागू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Go Frist ने इनसॉल्वेंसी के नाम पर किया है फ्रॉड? NCLT ने मंजूर की Delhivery की याचिका

BYJU’S ने लोन पे करने से किय़ा इंकार-

आपको बता दें कि बीते सप्ताह बायजूज को अपने कर्ज में $40 मिलियन का रीपेमेंट करना था. स्टार्टअप कंपनी ने कर्ज की किश्त देने से इंकार कर दिया है और उसी वक्त उनको द्वारा लेंडर्स के खिलाफ मुकदमा करने की बात सामने आई थी. इसी सिलसिले में अब लेंडर्स ने अपनी तरफ से बायजूज पर हल्ला बोला है.

क्या है पूरा मामला –

बायजूज एडटेक कंपनी ने नवंबर 2021 में 120 करोड़ डॉलर का टर्म लोन बी लिया था. लेकिन इस साल मई में डर्स ने उनपर ये कहते हुए केस कर कर दिया कि बायजूज ने उनसे 50 करोड़ डॉलर के लोन की बात छिपाई है. हालांकि बायजूज ने आरोपों से इंकार किया और आखिरकार अब एडटेक स्टार्टअप ने न्यूयार्क कोर्ट में लेंडर्स के खिलाफ केस किया है. बायजूज ने कर्ज पे करने से मना कर दिया क्योंकि उनका कहना है कि ये पूरी तरह से विवादित है और अब मामला कोर्ट में है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago