दुनिया

विश्व स्तर पर एआई विनियमन से जुड़े बातचीत का नेतृत्व कर सकता है भारत: सैम अल्टमैन

तकनीक के इस दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कई काम आसान हुए है वहीं इसे लेकर खतरे की आशंका भी जताई जा रही है. मानव के दिमाग जैसी संज्ञानात्मक क्षमताओं को लेकर उभर रही चिंताओं के बीच, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने यह आश्वस्त करने की कोशिश की कि जेनेरेटिव एआई एक प्रमुख टूल के रूप में देखा जाना चाहिए न कि किसी प्राणी के रूप में. वहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत एआई के लिए वैश्विक विनियमन को लेकर होने वाली बातचीत में अग्रणी भूमिका निभा सकता है. ऑल्टमैन ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में चैटजीपीटी को अपनाने और इसके प्रति उत्साह को देखकर खुश है. एक इवेंट में बोलते हुए उन्होंने ये बाते कहीं.

भारत निभा सकता है इस क्षेत्र में प्रमुख भूमिका

इवेंट में बोलते हुए, Altman ने कहा कि भारत एआई के लिए वैश्विक विनियमन को लेकर होने वाली बातचीत में अग्रणी भूमिका निभा सकता है, क्योंकि यह इस वर्ष के अंत में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

अल्टमैन ने कहा कि एक प्रमुख एआई बाजार के रूप में भारत में काफी कुछ सकारात्मक दिखाई दिया. उन्होंने कहा, “यह देखना बेहद प्रभावशाली है कि भारत ने प्रौद्योगिकी को एक राष्ट्रीय संपत्ति बनाने के लिए क्या किया है,” उन्होंने कहा कि OpenAI देश की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के आसपास अपने AI मॉडल को बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा. हम चाहते हैं कि हमारे एआई सिस्टम में पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व हो.” ऑल्टमैन ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में चैटजीपीटी को अपनाने और इसके प्रति उत्साह को देखकर खुश है.

इसे भी पढ़ें: US: ‘एक दशक पहले नहीं था, आज जैसा भरोसा और विश्वास’, भारत के साथ संबंधों पर अमेरिकी अधिकारी कर्ट कैंपबेल का बड़ा बयान

नौकरियों पर एआई का कितना असर

यह पूछे जाने पर कि विशेष रूप से भारत जैसे बाजार में जनरेटिव एआई समाधानों का नौकरियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, ऑल्टमैन ने कहा, “हर तकनीकी क्रांति नौकरी में बदलाव की ओर ले जाती है. यह कोई अपवाद नहीं है. कुछ नौकरियां चली जाएंगी लेकिन नई और बेहतर नौकरियां होंगी. शायद समस्या यह है कि हमारे पास वह काम करने के लिए लगभग पर्याप्त लोग नहीं हैं जो हम करना चाहते हैं.

PM मोदी से की मुलाकात

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान AI को लेकर प्रधानमंत्री के उत्साह और चिंताओं को तारीफ की है. अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि PM नरेंद्र मोदी से भारत के टेक इकोसिस्टम पर खास बातचीत और देश को AI से कैसे लाभ मिलेगा इस पर भी चर्चा हुई.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago