Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PMJAY

दिल्ली में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिलेगा जिससे उन्हें 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा. इसमें 5 लाख रुपये आयुष्मान भारत योजना और 5 लाख दिल्ली सरकार देगी. दिल्ली सरकार ने इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है जिससे बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में 68 लाख से अधिक कैंसर उपचार किए जा चुके हैं, जिनकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक है.

पीएम मोदी ने 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य कवर का शुभारंभ किया. इस योजना की शुरुआत करते हुए PM ने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ मुफ्त अस्पताल उपचार का लाभ उठा सकते हैं.

PM Modi ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, स्वास्थ्य बीमा कवरेज का शुभारंभ किया है.