बिजनेस

Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी

Comrade Appliances IPO Listing: इलेक्ट्रिक गीजर और एयर कूलर जैसे एप्लायंस बनाने वाली कंपनी कॉमरेड एप्लायंसेज (Comrade Appliances) की आज शेयर बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग हुई. कंपनी ने 54 रुपए के भाव पर अपनी कंपनी आईपीओ लॉन्च किये थे और आज कंपनी के शेयर 87 रुपए की कीमत पर शेयर बाजार में लिस्ट हुए यानि इसके शेयरहोल्डर्स को 61 फीसदी लिस्टिंग गेन हुआ है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स में खुशी की लहर है.

ये भी पढ़ें- Indigo के फाउंडर्स ने किया हिस्सेदारी बेचने का ऐलान, खबर के बाद टूट शेयर्स

₹12 करोड़ का था आईपीओ-

कॉमरेड एप्लायंसेज (Comrade Appliances IPO) ने 31 मई से 5 जून के लिए अपना आईपीओ खोला . 12 करोड़ का आईपीओ 77 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जिसमें 21.86 गुना QIB यानि (Qualified Institutional Buyer ), 162.67 गुना नॉन क्वालीफाइड इंवेस्टर्स ( NII )  और 72 गुना रीटेल इंवेस्टर्स ( Retail Investors ) का हिस्सा भरा .

ये भी पढ़ें- Zomato के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी, 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल-

कंपनी आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल और आम कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

कॉमरेड एप्लायंसेज की बात करें तो कंपनी ओरिजिनल डिजायन मैनुफैक्चर्र और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर बिजनेस मॉडल पर काम करती है. कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो 2020 से कंपनी लगातार प्रॉफिट कमा रही है. 2020 में कंपनी को लगभग 42 लाख रुपए का , 2021 में 21 लाख और 2022 में लगभग 38 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था.

 

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

32 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

35 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

50 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

52 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago