जैसा की आप सभी जानते हैं कि पिछले कई सालों से ओटीटी की दुनिया काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई असुर-2 वेब सीरीज धमाल मचा रही है. आपको बता दें कि इसके पहले सीजन को वूट पर रिलीज किया गया था. लेकिन वॉयकॉम 18 का विलय जियो सिनेमा के साथ होने के बाद इसे जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है. पिछले सीजन के जैसे ही इस सीजन को भी दर्शकों का काफी प्यार और समर्थन मिल रहा है. इस वेब सीरीज में कल्कि की बात की गई है तो वहीं असुर देखने वाले दर्शकों के दिल और दिमाग में यही सवाल घूमता है कि आखिर क्या है ये कल्कि की कहानी, जिसपर वेब सीरीज में इतना बवाल मचा हुआ है. तो आईए जानते है कल्कि के पीछे की कहानी.
यह भी पढ़ें- Adipurush: आदिपुरुष की तगड़ी एडवांस बुकिंग, पहले ही दिन बिक गए 50 हजार टिकट, धूम मचाने को तैयार प्रभास की मूवी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिन्दु धर्म ग्रंथो में इस बात का वर्णन मिलता है कि जब-जब इस धरती पर पाप और अन्याय बढ़ा है तब- तब भगवान विष्णु किसी न किसी रुप में धरती पर पापियों का विनाश करने के लिए प्रकट हुए है. वामन अवतार, नरसिंह अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार, ये सभी इस बात के प्रमाण है. विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख शास्त्रो में मिलता है, जिनमें से उन्होंने अब तक नौ अवतार ले लिया है, लेकिन कलयुग में उनका अंतिम अवतार होना अभी बाकी है. ऐसा माना जाता है कि जब कलयुग अपीनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा तब विष्णु जी कल्कि का अवतार लेकर कलयुग का अंत करेंगे और फिर धर्मयुग की स्थापना करेंगे.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…
UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…
बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…
Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…
बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…