Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Update: देश की सरकारी तेल कंपनियां रोज की तरह आज का भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर कर दी हैं. हालांकि, इस बीच आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल में अभी 0.80 फीसदी की कमी देखी जा रही है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.70 फीसदी की कमी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल अभी 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल फिलहाल 79.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल में गिरावट के कारण देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखे जा रहे हैं. चेन्नई से लेकर नोएडा तक पेट्रोल-डीजल के दाम में सुस्ती आई है.
नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
आपको बता दें कि चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे तो डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है.
उत्तर प्रदेश का शहर और दिल्ली एनसीआर का हिस्सा नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी देखी जा रही है. यहां पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.92 प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. डीजल की बात करें तो यह भी 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.43 रुपये तो डीजल 18 पैसे सस्ता होकर 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
अब बात करते हैं गुरुग्राम की. हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के इस शहर में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये तो डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…