बिजनेस

Forex Reserves में फिर आई गिरावट, 593.74 अरब डॉलर पर आ गया भारत विदेशी मुद्रा कोष

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. आरबीआई (Reserve Bank Of India) ने विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए हैं. आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में 1.31 बिलियन डॉलर की कमी आई और ये घटकर 593.74 बिलियन डॉलर पर आ गई है. आपको बता दें फॉरन करेंसी असेट्स जो विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होता है, वह 1.12 अरब डॉलर घटकर 525.07 अरब डॉलर पर आ गया है. सेंट्रल बैंक की तरफ से रुपए को संभालने के लिए डॉलर रिजर्व का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बता दें कि 9 जून को समाप्त हफ्ते में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ था. आज यह 24 पैसे की मजबूती के साथ 81.93 के स्तर पर बंद हुआ. यह तीन महीने में साप्ताहिक आधार पर सबसे ज्यादा गेन रहा है.

ये भी पढ़ें: SBI ने रिकॉर्ड डिविडेंड से भर दिया सरकारी खजाना

Gold Reserves पर असर

सोने के रिजर्व (Gold Reserves) में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड रिजर्व 183 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 45.37 बिलियन डॉलर पर चुका है. आईएमएफ के पास मौजूद रिजर्व में 8 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये घटकर 5.11 बिलियन डॉलर पर आ चुका है.  भारत का विदेशी मुद्रा का अब तक सबसे हाई लेवल अक्टूबर 2021 में देखने को मिला था जब विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर पर जा पहुंचा था. और इन स्तरों से  विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

ये भी पढ़ें: Finfluencers के लिए जी का जंजाल बने फॉलोअर्स, जानें पूरी बात

एक्सचेंज मार्केट में रुपये में तेजी

16 जून 2023 को एक्सचेंज मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। 1 डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की सुधार के साथ 81.94 रुपये पर क्लोज हुआ। बता दें 2022 में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण RBI ने डॉलर बेचने का निर्णय लिया था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण विदेशी मुद्रा भंडार 525 बिलियन डॉलर तक घट गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार नजर आ रहा है। RBI के डॉलर बेचने के निर्णय ने उसे सुरक्षित भी बनाया था। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बताया था कि एक्सचेंज रेट में स्थिरता के कारण यह निर्णय लिया गया था।

Shruti Rag

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

28 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago