Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold के दाम छू रहे आसमान, तो वहीं दुबई बनाने जा रहा सोने की सड़क; जानिए शेखों का क्या है नया प्लान?

Dubai Gold District Project: दुबई ने दुनिया की पहली पूरी तरह सोने से बनी सड़क बनाने का ऐलान किया है. यह सड़क ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी, जिसमें 1,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स बनेंगे. पढ़ें पूरी खबर..

ai generated image

Dubai Gold Road: एक तरफ भारत समेत दुनियां में सोने की कीमत(Gold Price Today) लगातार नए रिकार्ड बना रही हैं, वहीं दुबई ने एक शानदार गोल्ड स्ट्रीट यानी पूरी तरीके से सोने से बनी सड़क बनाने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि ये प्लान अमीरात की ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े डेवलपमेंट का हिस्सा है, जिसे ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ कहा जाएगा. यही नहीं दुबई दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो इस तरीके के कारनामे को अंजाम देने वाला है.

क्या है ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’? (The Gold District)

प्रॉपर्टी डेवलपर इथरा दुबई ने दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के ऑफिशियल लॉन्च के दौरान इसकी घोषणा की. दुबई के डेरा इलाके में बनने वाला यह डिस्ट्रिक्ट सोने, ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी 1,000 से ज्यादा रिटेल दुकानों का घर होगा. मुख्य आकर्षण होगा सोने से बनी सड़क, जो अपनी तरह की दुनिया में पहली होगी.

 

बताते चलें कि इस डिस्ट्रिक्ट में भारतीय ज्वेलरी ब्रांड भी शामिल होंगे. जवहारा ज्वेलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइजन और तनिष्क ज्वेलरी जैसे बड़े नाम यहां अपनी दुकानें खोलेंग. जॉयलुक्कास ने 24,000 स्क्वायर फुट का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर बनाने की योजना घोषित की है, जो मिडिल ईस्ट में उसका सबसे बड़ा स्टोर होगा.

1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम भी बनाने का प्लान

‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ में छह होटल भी बनाने का प्लान है, जिनमें 1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम होंगे. इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक, खरीदार और ट्रेड पार्टनर्स को आसानी होगी. दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म (DET) के अंडर आने वाले दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) के CEO अहमद अल खाजा ने इसको (The Gold District) लेकर कहा कि सोना दुबई की सांस्कृतिक और कमर्शियल पहचान का अहम हिस्सा है. यह हमारी विरासत, समृद्धि और एंटरप्राइज की भावना का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 450 अंक लुढ़ककर हुआ लाल-लाल, मेटल स्टॉक्स में देखी गई भयंकर बिकवाली

क्यों बनाया जा रहा ‘गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’?

गोल्ड डिस्ट्रिक्ट बनाने कि वजह को लेकर अल खाजा ने बताया कि इसका मकसद दुबई को सोने और ज्वेलरी के कारोबार में दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है. बता दें कि दुबई पहले से ही टूरिज्म और रिटेल सेक्टर को डाइवर्सिफाई कर रहा है. यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल विजिटर्स को भी आकर्षित करेगा, निवेश लाएगा और दुबई को घूमने, रहने और काम करने के लिए सबसे बेहतरीन शहर के रूप में मजबूत करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital