Share Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला. सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 444 अंक या 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,100 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 157 अंक या 0.62 प्रतिशत नीचे 25,261 पर कारोबार कर रहा था. बता दें कि शुरुआती कारोबार में मेटल और कमोडिटी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई. वहीं निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी इंडेक्स टॉप लूजर्स रहे. IT, मीडिया, एनर्जी, PSE, रियल्टी, पीएसयू बैंक और डिफेंस इंडेक्स भी लाल निशान में थे. केवल हेल्थकेयर, फार्मा और FMCG सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.
सेंसेक्स पैक में दिखा मिक्स्ड ट्रेंड
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में मारुति सुजुकी, इंडिगो, टाइटन, ITC और सन फार्मा गेनर्स रहे. वहीं टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, NTPC, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एलटीआईएमाइंडट्री, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक लूजर्स रहे.
मिडकैप से लेकर स्मॉलकैप में भी दबाव
बाजार (Share Market) के खुलते ही लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली का दबाव दिखा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 579.75 अंक या 0.99 प्रतिशत नीचे 57,961.25 पर था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 182.70 अंक या 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,642.30 पर कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें: 4 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी 2 लाख पार? अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट!
ग्लोबल बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख
वहीं बात अगर इंटरनेशनल मार्केट की करें तो वहां भी बिकवाली का माहौल है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग से लेकर बैंकॉक सब के सब लाल निशान में थे. जबकि सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले बंद हुए. डाओ 0.11 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि नैस्डैक 0.72 प्रतिशत नीचे बंद हुआ.
कमोडिटी में भी गिरावट
आसमान चुने के बाद अब सोने और चांदी में तेज गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोना 1.99 प्रतिशत कमजोर होकर 5,250 डॉलर प्रति औंस पर था. चांदी 3.50 प्रतिशत नीचे 110 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. कच्चे तेल में भी नरमी जारी है जबकि WTI क्रूड 1.71 प्रतिशत गिरकर 64.31 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत नीचे 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


