बिजनेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश के Start ups हमारी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं, भारत को जिम्मेदार पूंजीवादी देश के रूप में ब्रांड करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार (22 नवंबर) को कहा कि क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) जैसे भारतीय नवाचार (Innovation) समय के साथ अंतरराष्ट्रीय तकनीकी व्यापार क्षेत्र में सबसे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कई सेक्टर में एक मजबूत ‘भारत ब्रांड’ (Bharat Brand) बनाने का आह्वान किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि पारंपरिक खुदरा व्यापार कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसके लिए मदद की आवश्यकता होगी.

क्विक कॉमर्स भारत में तेजी से बढ़ता क्षेत्र

बेंगलुरु में इंडिया फाउंडेशन (India Foundation) द्वारा आयोजित 8वें इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव (8th India Ideas Conclave) में बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत के स्टार्ट-अप (Startup) और गिग इकोनॉमी फर्म (Blinkit, Swiggy, Zomato, Urban Company, Meru Cabs, Ola Cabs) असल में उस तरह के इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करती हैं जिसकी भारत क्षमता रखता है. मंत्री ने कहा कि देश को आधुनिक शहरी जरूरतों के लिए इनोवेटिव समाधानों के डेस्टिनेशन के रूप में “ब्रांड इंडिया” स्थापित करने के लिए ऐसे वेंचरों का लाभ उठाना चाहिए.

क्विक कॉमर्स (तेज ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम) भारत में तेजी से बढ़ता उपभोक्ता इंटरनेट क्षेत्र है. क्विक कॉमर्स, ईकॉमर्स के विकास में अगला कदम है और जैसा कि नाम से पता चलता है, यह सब स्पीड के बारे में है. क्विक कॉमर्स का आम तौर पर मतलब है कि उपभोक्ता ऑर्डर देने के एक घंटे के भीतर डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं.

अमेरिका जैसा FDA हमारे पास भी हो

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में भारत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) होना चाहिए, जिसका स्टैंडर्ड अमेरिका (US) के FDA के समान हो औऱ फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन के निर्यात में तेजी लाने में मदद कर सके. उन्होंने कहा, “US-FDA की तरह ही हमारे पास ग्लोबल स्टैंडर्ड वाला भारत एफडीए (India-FDA) होना चाहिए.” मंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण था कि भारत के टॉप 100 पर्यटन केंद्रों में उस स्थल की वास्तुकला का डिजिटल सेल्फ-लर्निंग कार्यक्रम आयोजित किया गया.

उन्होंने कहा, “हमें उन लोगों के लिए शिक्षण सामग्री देनी चाहिए जो भारतीय वास्तुकला के चमत्कारों को समझना चाहते हैं ताकि पर्यटन के लिए एक सम्पूर्ण नजरिया प्रदान किया जा सके.”

भारत को जिम्मेदार पूंजीवादी देश रूप में ब्रांड करें

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने “सर्कुलर इकोनॉमी” मॉडल और पुनः उपयोग के सिद्धांत का पालन नहीं किया, क्योंकि भारत एक गरीब देश था. सर्कुलर इकोनॉमी वह मॉडल है जो अनुपयोगी चीजों को कम करने और उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग (Sustainable Use) को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है.

उन्होंने कहा, “हमने इसे अपनी जरूरत के हिसाब से उपयोग करना अपनी जिम्मेदारी समझा, न कि अपने लालच के हिसाब से. हमें समझना चाहिए कि पूंजीवाद की अपनी सीमाएं हैं और हमें भारत को एक “जिम्मेदार पूंजीवादी” देश के रूप में ब्रांड करना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago