चुनाव

झारखंड में दूसरी बार सत्ता में वापसी के बाद Hemant ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बताया ‘One Man Army’

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा की 81 में से 57 सीटों पर बढ़त हासिल कर स्पष्ट बहुमत दर्ज किया. यह जीत उनके राजनीतिक करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. जीत के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) और अपनी टीम को दिया. उन्होंने कहा, “हमने पहले ही अपना होमवर्क कर लिया था और जमीन पर जाकर काम किया. यह एक बेहतरीन टीमवर्क (Team Work) का नतीजा है.”


हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में, जब वे जेल में थे, कल्पना सोरेन ने ‘One Man Army’ के रूप में काम किया था. इस बार उनकी साझा मेहनत ने गठबंधन को जीत दिलाई.


बीजेपी के अभियान पर साधा निशाना

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, “नेता और मतदाता का रिश्ता शिक्षक और छात्र जैसा होना चाहिए. हमें मतदाताओं की आवश्यकताओं को समझने और उनका समाधान देने की आवश्यकता थी.”

पिछले पांच वर्षों का प्रभाव

हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि पिछले पांच सालों में उन्होंने जनता के साथ घनिष्ठ रिश्ता बनाया. उन्होंने कहा, “हमने लोगों के सवालों का जवाब दिया और बीजेपी की गलतियों को उजागर किया. साथ ही, हमारी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा.”

जीत का दबाव और चुनौतियां

जब उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में जीत हासिल करने का दबाव कैसा था, तो उन्होंने कहा, “दबाव बहुत अधिक था. यह चुनाव बेहद कठिन था. ऐसा चुनाव मैंने पहले कभी नहीं देखा.” हेमंत सोरेन की यह जीत झारखंड की राजनीति में उनकी मजबूत स्थिति को और पुख्ता करती है. उनके नेतृत्व में गठबंधन ने यह दिखाया कि जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर, जमीन पर काम करके बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago