बैंक ने बढ़ाई एफडी की दरें
जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी की है तब से बैंकों ने अपने एफडी ब्याज दर में इजाफा (FD Interest Rate Hike)कर दिया है. ऐसे में एफडी में निवेश (Invest In FD) करने वालों के लिए ये काफ़ी अच्छा समय माना जा रहा है. सीनियर सिटीजन को एफडी (Senior Citizen FD) दर पर 9 फीसदी तक की ब्याज अधिक दी जा रही है. वही आम नागरिकों को अधिकतम 7 से 7.5 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है.
अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं और इमरजेंसी आने पर आप मैच्योरिटी से पहले ही एफडी से पैसा निकालते (FD Withdrawal) लेते हैं तो ऐसे में बैंक के नियमों के बारे में आपको जान लेना चाहिए. बैंक मैच्योरिटी से पहले ही एफडी पर पैसा निकालने पर जुर्माना लगता हैं. हम यहां आज आपको कुछ प्रमुख बैंकों के एफडी के नियम के बारे में बताने वाले हैं. खास तौर पर उन लोगों के लिए यह बेहद जरूरी है, जो निवेश कर रहे हैं या फिर निवेश करना चाहते हैं.
अधिकतर एफडी प्लान (FD Invest Plan) में निवेशकों को समय से पहले पैसा निकालने का ऑप्शन मिल जाता है. हालांकि आपको कुछ जुर्माने भरना होगा. यह चार्ज एफडी की ब्याज दर के 0.5 फीसदी से 3 फीसद तक की गयी है. आप बैंक या NBFC की नजदीकी ब्रांच, मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग या फिर किसी दूसरे जगह से एफडी शुरू करते है तो वहां से अपने एफडी को बंद करवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ महंगा, CNG के बढ़ गए दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट
यदि आप एसबीआई बैंक में 5 लाख रुपये तक की एफडी में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल लेते हैं तो आपको 0.5 फीसदी का जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं निवेश की राशि 5 लाख रुपये से अधिक होने पर 1 फीसदी के हिसाब से पेनाल्टी लग जाती है. बैंक सात दिनों की एफडी जमा पर कोई ब्याज नहीं देगा.
यदि आप ICICI बैंक में 5 करोड रुपये से कम की एफडी करवाते है और आप मैच्योरिटी से पहले ही राशि निकाल लेते हैं तो आपको एफडी ब्याज का 0.5 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं 5 करोड़ से ज्यादा पांच साल तक या उससे अधिक पर 1.5 प्रतिशत और इससे कम की एफडी पर 1 प्रतिशत का जुर्माना देना पड़ेगा .
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…