Gautam Adani News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को FedEx के CEO राजेश सुब्रमण्यम के साथ हुई एक अहम बैठक के बारे में पोस्ट किया. उन्होंने अडानी ग्रुप और ग्लोबल लॉजिस्टिक्स की दिग्गज कंपनी के बीच संभावित भविष्य के सहयोग को लेकर उत्साह व्यक्त किया.
सोशल मीडिया X.com पर एक पोस्ट में, अडानी ने अडानी ग्रुप के विश्व स्तरीय बंदरगाह और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की विजिट के लिए मुंद्रा जाने के लिए राजेश सुब्रमण्यम की सराहना की. उन्होंने कहा, “डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से ग्लोबल लॉजिस्टिक्स में क्रांति लाने वाली एक शीर्ष कंपनी के शीर्ष पर एक भारतीय को देखकर गर्व हुआ.”
अडानी ने सुब्रमण्यम के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उन्हें वास्तव में प्रेरणादायक बताया और आगामी सहयोगी प्रयासों के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की. बता दें कि सुब्रमण्यम ने हाल ही में FedEx के लिए भारत के महत्व को रेखांकित किया था, जिसमें देश की बढ़ती जीडीपी, मजबूत टैलेंट पूल और तेजी से डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन का हवाला दिया गया.
— भारत एक्सप्रेस
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…