जैन समुदाय के सबसे पवित्र त्योहार ‘पर्युषण महापर्व’ से कुछ सप्ताह पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध महुडी जैन मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी भी मौजूद थीं.
अदाणी परिवार ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि व लोक-कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा.
पवित्र महुडी जैन तीर्थ में आज प्रीति, करण और परिधि के साथ दर्शन का सौभाग्य मिला।
जीवन में कुछ क्षण ऐसे आते हैं जब मन सहज ही कृतज्ञता से झुक जाता है। आस्था के लिए, हर परीक्षा में मिली शक्ति के लिए और उन आशीर्वादों के लिए कृतज्ञ हूं जो हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।… pic.twitter.com/bLTnnBlanB
— Gautam Adani (@gautam_adani) August 19, 2026
गौतम अदाणी के लिए यह धार्मिक यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्य “सेवा ही साधना है” से जुड़ी हुई है. वह मानते हैं कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है.
अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में देश भर में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं. इससे पहले इस साल अक्षय तृतीया पर भी गौतम अदाणी और डॉ. प्रीति अदाणी ने उत्तरी गुजरात के तारांगा हिल्स स्थित श्री अजितनाथ भगवान श्वेतांबर जैन देरासर में दर्शन किए थे.
महुडी (जिसे ऐतिहासिक रूप से मधुपुरी कहा जाता है) श्वेतांबर जैन समुदाय का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. यहाँ जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों के मंदिरों के साथ-साथ श्री घंटाकर्ण महावीर का विशेष मंदिर भी है.
जैन परंपरा में घंटाकर्ण महावीर को रक्षक देव के रूप में पूजा जाता है, जिनके दर्शन से कठिन समय और बाधाओं को पार करने की शक्ति मिलती है.
श्वेतांबर जैन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव ‘पर्युषण महापर्व’ 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा. आत्म-शुद्धि, प्रार्थना और उपवास के इन आठ दिनों का समापन 15 सितंबर को ‘संवत्सरी’ यानी क्षमावाणी पर्व के साथ होगा. इस दिन लोग जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं और क्षमा प्रदान करते हैं.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…