Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लद्दाख मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर महिला का हंगामा, ‘We are Gen-Z’ बयान पर बवाल

लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन से नाराज महिला का वीडियो वायरल हुआ. ‘We are Gen-Z’ कहने पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई.

A video of an angry woman has gone viral

लद्दाख मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर महिला का हंगामा

हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती हुई दिख रही हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है और महिला रास्ता बंद किए जाने का विरोध कर रही है. बताया गया कि ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन की वजह से महिला समेत कई पर्यटक घंटों तक फंसे रहे और करीब पांच घंटे बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा.

पड़ताल में क्या मिला?

पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो कश्मीर का नहीं बल्कि लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट का है. यह वीडियो जुलाई का है जो अब वायरल हो रहा है. द्रास के पास स्थित इस चेकपोस्ट पर सुरक्षा और मौसम की वजह से ट्रैफिक रोका गया था. इसी दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गईं और अपनी नाराजगी जाहिर की.

‘Gen-Z’ चर्चा

वीडियो में महिला फोन से रिकॉर्डिंग कर रही है. इस दौरान वह ‘We are Gen-Z’ कह रही है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया है.

उमक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

इसी कड़ी में सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि We are Gen-Z अब ‘जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है’ जैसा बन गया है. उन्होंने आगे लिखा कि हर छोटी सी बात पर इसे उपयोग करना Gen-Z के लिए लोगों की सहानुभूति खत्म करने का आसान तरीका है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या है?

सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा कि Gen-Z लोग सुरक्षा बलों का समर्थन करने के बजाय संसद में मुद्दा उठाने की धमकी दे रहे हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि Gen-Z कोई विचारधारा नहीं है बल्कि एक पीढ़ी का नाम है. उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है.

फर्जी दावे और प्रोपेगेंडा

Counter Disinformation Centre ने साफ किया कि इस वीडियो को गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है. कहा जा रहा था कि भारतीय सेना ने सड़क इसलिए बंद की क्योंकि चीन ने कब्जा कर लिया है. Centre ने इसे पूरी तरह झूठा बताया.

ये भी पढ़ें-बिहार में आएगी बहार! NRI दीपक ठाकुर ने सीएम सम्राट से की मुलाकात, खनन-गैस-होटल सेक्टर में करेंगे निवेश

सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने भी स्पष्ट किया कि यह वीडियो जुलाई का पुराना है और इसमें दिख रहा चेकपोस्ट पुलिस का था. सेना का कोई चेक पोस्ट नहीं था. सेना का कहना है कि इस घटना का उनसे कोई संबंध नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital