बिजनेस

टॉप 30 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हुए गौतम अडानी, अब इतनी रह गई दौलत, 82 फीसदी तक गिरे ग्रुप के शेयरों के दाम

Gautam Adani Networth: कभी विश्व के सबसे सबसे अमीर 10 लोगों में शुमार गौतम अडानी अमेरिका की फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद लगातार इस पायदान में नीचे गिरते जा रहे हैं. गौतम अडानी समूह के शेयरों में भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां तक की गौतम अडानी का नाम अब दुनिया के टॉप-30 अरबपतियों की लिस्ट में भी नहीं है. उनकी नेटवर्थ में इतनी गिरावाट आ चुकी है कि वे इससे भी बाहर हो चुके हैं.

अडानी समूह को लगा है तगड़ा झटका

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट से अडानी समूह को तगड़ा झटका लगा है. अभी इस फर्म की रिपोर्ट को जारी हुए मात्र महीने भर ही हुए हैं और अडानी समूह इस झटके से उबर नहीं पा रहा है. बात करें फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स द्वारा जारी सूची की तो इसके अनुसार, गौतम अडानी इस लिस्ट में नीचे खिसकते हुए 33वें पायदान पर जा पहुंचे हैं. एक महीने पहले तक भारत और एशिया के सबसे रईस इंसान गौतम अडानी इस लिस्ट में तीसरी पायदान पर थे.

नेटवर्थ में हो रही लगातार गिरावट

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स की मानें तो गौतम अडानी की संपत्ति में हो रही लगातार गिरावट के बाद अडानी की संपत्ति 35.3 अरब डॉलर रह गई है. वहीं एक दूसरे फर्म ब्लूमबर्ग के मुताबिक बिलियनेयर्स की इस लिस्ट में गौतम अडानी जहां कुछ दिनों पहले तक 25वें नंबर पर थे वहीं अब इस सूची में भी अडानी 30वें स्थान पर आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: रिलायंस रिटेल ने मुंबई के इनफिनिटी मॉल में लॉन्च किया देश में पहला Gap स्टोर

शेयरों में आई तकरीबन 82 प्रतिशत तक की गिरावट

आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हिंडबनर्ग की रिपोर्ट ने उन्हें इस कदर नुकसान पहुंचाया है कि उनकी कंपनियों के शेयरों के भाव लगातार गिर रहे हैं और इस एक महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में तकरीबन 82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

अगर बात करें अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप की तो यह एक महीने में घट कर मात्र 12 लाख करोड़ रुपये रह गया है. यही कारण है रियल टाइम बिलियनेयर्स द्वारा जारी सूची में उनका स्थान लगातार नीचे आते जा रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago