बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फोटो- ANI)
Bihar Politics: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की महारैली हुई. हर तरफ महागठबंधन के सात दलों के बैनर और पोस्टर लगे हुए थे लेकिन राहुल गांधी की तस्वीर नहीं लगी थी. दरअसल, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहती है. जबकि, जेडीयू और महागठबंधन के अन्य दल नीतीश कुमार के लिए लामबंदी कर रहे हैं. शायद रही वजह रही कि पोस्टर से राहुल गांधी की तस्वीर गायब रही. दूसरी तरफ, महारैली में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
पूर्णिया में बिहार CM नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा, “इन्होंने (BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया. इनलोगों ने जो 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है.”
नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इनका बिहार से सफाया हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी काम नहीं करती है केवल कब्जा करती है. नीतीश ने कहा कि हम सात पार्टी मिलकर काम कर रहे हैं और जब एक साथ आए तो देशभर से फोन आए. मंच से नीतीश ने कहा कि हम लोग कांग्रेस का ही इंतजार कर रहे हैं. जल्दी से फैसला ले लीजिए. उन्होंने कहा कि अगर एक साथ आए तो बीजेपी 100 के नीचे चली जाएगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी को फायदा होगा.
वहीं, तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला. बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा, “ये BJP के लोग लीडर नहीं है. भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं. इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे.”
ये भी पढ़ें: UP News: जिसको मन करे, हिंदुओं का अपमान कर दे?- रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने पर सदन में भड़के सीएम योगी
पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा. लालू यादव ने कहा, “हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है.”
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…