खेल

VIDEO: ‘ये है माही की सादगी’… सड़क किनारे फैन को दिया खास गिफ्ट, वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Viral Video: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक हैं. धोनी (MS Dhoni) ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हालांकि, फैन फॉलोइंग उनकी आज भी कायम है. क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा आइकन की एक झलक पाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में धोनी ने सड़क किनारे अपने फैन की टी-शर्ट के पीछे ऑटोग्राफ दिया. इसका एक वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो को सबसे पहले धोनी के फैन अकाउंट- ‘धोनी एंपायर’ ने शेयर किया था. धोनी का ऑटोग्राफ पाकर फैन बेहद खुश हु. हालांकि, ये वीडिया कहां की है उस जगह का अभी पता नहीं चल पाया है.

फैंस के बीच कम नहीं हो रहा धोनी का क्रेज

धोनी के फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. भारत के पूर्व कप्तान काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. हाल ही में वह अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आए. अपने पूर्व साथियों हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन के साथ बादशाह की धुन पर नाचने का उनका वीडियो अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में वायरल हुआ. पार्टी में धोनी की पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं.

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में एक्शन में नजर आएंगे. यह उनका आखिरी आईपीएल होने की संभावना है. धोनी 2008 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान हैं. आईपीएल के अगले संस्करण की नीलामी 23 दिसंबर को होगी. कप्तान कूल को सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था.

ये भी पढ़ें: FIFA: रिफ्यूजी कैंप में गुजरा बचपन, सर्बियाई अटैक में दादा को खोया, रुला देने वाली है क्रोएशियाई स्टार Luka Modric की कहानी

ऑटोग्राफ देते हुए वीडियो हुआ वायरल

धोनी की इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. उनका कहना है कि धोनी का यह फैन बहुत ही लकी है और वो भी चाहते हैं कि उन्हें भी धोनी का ऐसे ही ऑटोग्राफ मिले. फैंस ने एख बार फिर कैप्टन कूल की सादगी की बात कही और कहा उन जैसा कोई नहीं है. ये  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेटिज़न्स कैप्टन कूल की उनके विनम्र स्वभाव के लिए सराहना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

15 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

25 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

36 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

45 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago