बिजनेस

PLI जैसी सरकारी पहल भारत में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में मदद कर रही है: CII

उद्योग संगठन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के अनुसार, Make in India और विभिन्न क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं (PLI) जैसी सरकारी पहलों से विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) को भारत (India) में अपना आधार स्थापित करने में मदद मिल रही है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को लिखे पत्र में CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि सड़क, रेलवे और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे में सरकार के बढ़ते निवेश से घरेलू उद्योग अधिक प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं.

पत्र में क्या लिखा

5 नवंबर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारत के भीतर नीतिगत बदलाव भी उसी समय हुआ है, जब भू-राजनीतिक स्थितियां भारत के लिए अनुकूल हो गई हैं, कई वैश्विक कंपनियां अपने भौगोलिक आधार में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं. पत्र में कहा गया है, ‘एफडीआई प्रवाह 2014-15 में 45.14 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 70.95 बिलियन डॉलर हो गया है, जो भारत में आधार स्थापित करने के लिए विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है.’


ये भी पढ़ें: देश में जहाज निर्माण करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से स्थापित होगा समुद्री विकास कोष


भारी निवेश किया आकर्षित

साथ ही कहा गया है कि PLI योजनाओं ने भारी निवेश आकर्षित किया है. इसमें कहा गया है कि ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, रसायन, शिपिंग, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में भारत की विनिर्माण क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं. पत्र में कहा गया है, ‘आपने (मंत्री ने) बहुत ही सूझबूझ, नवीन नीतियों और अभूतपूर्व कार्यान्वयन के साथ मेक इन इंडिया पहल के प्रत्येक घटक को संबोधित किया है, चाहे वह व्यापार करने में आसानी हो, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी हो, निवेश को बढ़ावा देना हो या बाहरी जुड़ाव हो.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago