बिजनेस

Hero Motocorp में पवन मुंजाल की जगह लेंगे निरंजन गुप्ता, बनेंगे नए CEO

जब भी Hero Motocorp कंपनी का नाम आता है तब डॉक्टर पवन मुंजाल की छवि सामने आती है. लेकिन आपको बता दें कि कंपनी ने गुरुवार को निरंजन गुप्ता को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर प्रमोट करने की घोषणा की है. इसी के साथ, कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि मुंजाल कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड के होल-टाइम डायरेक्टर बने रहेंगे. वहीं, निरंजन गुप्ता 1 मई से इस पद को संभालेंगे.

कंपनी के साथ काम कर रहे हैं निरंजन गुप्ता

आपको बता दें कि निरंजन गुप्ता पिछले 6 सालों से कंपनी में काम कर रहे हैं. वे वर्तमान समय में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी यानी CFO, प्रमुख-रणनीति व मर्जर्स एंड अक्यूइजीशन (M&A) की जिम्मेदारियों को संभालते हैं. साथ ही, उन्होंने कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई है। वे हार्ले डेविडसन और जीरो मोटरसाइकिल्स जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ जरूरी साझेदारियों में भी शामिल हुए हैं।

इसी के साथ, उन्होंने 25 से ज़्यादा सालों से फाइनेंस, मर्जर और अधिग्रहण, मेटल्स और माइनिंग, सप्लाई चेन और कंज्यूमर गुड्स और ऑटोमोबाइल के साथ अलग-अलग व्यापार सेक्टरों में रणनीतिक भूमिकाओं को संभाला है.

निरंजन गुप्ता ने एथर एनर्जी, एचएमसी एमएम ऑटो (HMC MM) और एचएमसीएल (HMCL) कोलंबिया के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में काम करने से पहले वो तीन साल तक वेदांता में काम कर चुके थे और 20 साल तक यूनिलीवर में ग्लोबल भूमिकाओं को संभालते थे.

ये भी पढ़ें: IPOs के लिए मंदी भरा रहा 2022-23, 50 फीसदी कम मिली फंडिंग

1 अप्रैल से होगा ये बदलाव

कंपनी में 1 अप्रैल से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. कंपनी अपने लाइन-अप बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में 2% का इजाफा करने जा रही है. आपको बता दें की ये बढ़ोतरी कंपनी के लाइन-अप में शमिल अलग-अलग मॉडल पर वेरिएंट के अनुसार लागू होंगी.

Shruti Rag

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

13 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

17 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

43 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

45 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

52 minutes ago