मनोरंजन

ये लोग सांप से भी ज्यादा खतरनाक- Priyanka Chopra के बाद अब शेखर सुमन ने खोली बॉलीवुड की पोल

Shekhar Suman: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि कैसे बॉलीवुड ने उन्हें दरकिनार कर दिया था. प्रियंका के इस खुलासे के बाद कंगना रनौत से लेकर अमाल मलिक और अपूर्व असरानी तक कई सेलेब्स ने भी बी-टाउन पर जमकर निशाना साधा था. वहीं, शेखर सुमन ने दावा किया है कि उन्हें और उनके बेटे को कई प्रोजेक्ट्स से गैंगअप कर निकाला गया है.

शेखर सुमन ने ट्वीट कर यह खुलासा किया

त्रिदेव अभिनेता ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया कि लोग उनके और उनके बेटे अध्ययन के खिलाफ एकजुट हो गए. शेखर ने लिखा, “मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकालने के लिए गैंगरेप किया. मुझे यह पक्का पता है. इन ‘गैंगस्टर्स’ का बहुत दबदबा है और ये रैटलस्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि वे अवरोध लगा सकते हैं लेकिन वे हमें रोक नहीं सकते.”

सुशांत सिंह राजपूत भी हुए गैंगअप के शिकार

शेखर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा का सनसनीखेज खुलासा सदमे के रूप में नहीं आया है. यह सबको पता है कि फिल्म उद्योग के भीतर गिरोह कैसे काम करते हैं. एसएसआर के साथ ऐसा हुआ. यह औरों के साथ भी हुआ होगा. इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है. प्रियंका ने जाने का फैसला किया. भगवान का शुक्र है कि उसने किया. अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला एक ट्रू-ब्लू ग्लोबल आइकन है जैसा कि कहा जाता है कि हर बादल में उम्मीद की किरण होती है. शेखर सुमन के इस खुलासे के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का काला सच सामने आया है.

ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: सिंगर हार्डी संधु ने किया कंफर्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने वाले हैं शादी

शेखर सुमन करियर

शेखर सुमन ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में कामुक ड्रामा ‘उत्सव’ से की थी. इसके बाद अभिनेता ने ‘रहगुजार’, ‘संसार’, ‘वो फिर आएगी’, ‘रणभूमि’, ‘चोर मचाए शोर’ और कई अन्य फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म 2017 की एक्शन ड्रामा भूमि थी जिसमें संजय दत्त और अदिति राव हैदरी ने भी अभिनय किया था. इस बीच अध्ययन सुमन ‘हाल-ए-दिल’, ‘राज-द मिस्ट्री कंटीन्यूज’, ‘हार्टलेस’ और ‘इश्क क्लिक’ में नजर आए थे.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago