क्रूड ऑयल
भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित क्रूड ऑयल और पेट्रोल, डीजल, और एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) के निर्यात पर लगाए गए विंडफॉल टैक्स को अब हटा लिया है. सरकार की ओर से यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट और उद्योग की मांग पर लिया गया है.
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने सोमवार, 2 दिसंबर 2024 को एक अधिसूचना जारी कर 30 जून 2022 को विंडफॉल टैक्स लगाने की जो अधिसूचना जारी की थी, उसे वापस ले लिया है. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि विंडफॉल टैक्स के साथ-साथ सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगाए गए सड़क और अवसंरचना सेस (RIC) को भी हटा दिया है. पहले पेट्रोल और एटीएफ पर निर्यात पर ₹6 प्रति लीटर और डीजल पर ₹13 प्रति लीटर सेस लगाया जाता था. इसके अलावा, घरेलू उत्पादित क्रूड पर ₹23,250 प्रति टन टैक्स था.
विंडफॉल टैक्स जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेज वृद्धि के दौरान लगाया गया था, जब प्राइवेट रिफाइनर ने घरेलू आपूर्ति घटाकर विदेशों में उच्च लाभ के लिए पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया था. लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड की कीमत अगस्त 2024 से लगातार $80 प्रति बैरल से कम बनी हुई है और वर्तमान में यह $72 प्रति बैरल के आसपास है.
भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में इस साल गिरावट आई है, जबकि मात्रा के हिसाब से निर्यात में वृद्धि हुई है. 2024-25 की पहली छमाही में भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 12.7% की गिरावट आई है. हालांकि, निर्यात की मात्रा 121% बढ़ी है, जो 52.7 मिलियन टन से बढ़कर 116.4 मिलियन टन हो गई है.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…