बिजनेस

भारत के पीसी बाजार ने 2025 की पहली तिमाही में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारत के पारंपरिक पीसी बाजार (डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन) में 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें 3.3 मिलियन यूनिट शिप किए गए हैं. यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई.

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, यह भारत के पीसी बाजार के लिए लगातार सातवीं तिमाही में वृद्धि को दर्शाता है. नोटबुक में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वर्कस्टेशन में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

जनवरी-मार्च तिमाही में प्रीमियम नोटबुक शिपमेंट (1,000 डॉलर और उससे अधिक) में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लोअर बेस के कारण 185.1 प्रतिशत की वृद्धि देखने के बावजूद एआई नोटबुक का मूल्यांकन जारी है. गणतंत्र दिवस की बिक्री और मार्च में विभिन्न श्रेणियों में भारी शिपमेंट के कारण कंज्यूमर सेगमेंट में सालाना आधार पर 2025 की पहली तिमाही में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं ई-टेल चैनल ने पहली तिमाही में 21.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी रखी.

कमर्शियल सेगमेंट में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमर्शियल नोटबुक की बढ़ती मांग मुख्य रूप से उद्यमों से मांग के साथ कमर्शियल सेगमेंट में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. आईडीसी इंडिया और साउथ एशिया के रिसर्च मैनेजर भरत शेनॉय ने कहा, “कंज्यूमर पीसी मार्केट में ई-टेल चैनल और ऑफलाइन विस्तार पर ध्यान की वजह से एक और तिमाही बेहतरीन रही.”

पीसी विक्रेता नए ब्रांड स्टोर के साथ अपनी ऑफलाइन उपस्थिति को मजबूत कर, एलएफआर (लार्ज फॉर्मेट रिटेल) उपस्थिति को बढ़ाकर और ऑनलाइन आकर्षक छूट और कैशबैक डील देकर पूरे भारत में ग्राहकों के लिए अधिक पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं.

उन्होंने बताया, “मजबूत शिपमेंट बाजार की सकारात्मक गति का संकेत देते हैं, वहीं चैनल इन्वेंट्री में वृद्धि निकट भविष्य में एक चुनौती पेश करती है.”

29.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एचपी इंक चार्ट में टॉप पर रहा

एचपी इंक ने 2025 की पहली तिमाही में 29.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया. यह कंज्यूमर और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में चार्ट में सबसे ऊपर था.

कमर्शियल सेगमेंट में, एचपी ने 32.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की, जो उद्यमों की मजबूत मांग के कारण संभव हुआ, जिसमें 60.6 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि देखी गई. लेनोवो पहली तिमाही में 18.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा. लेनोवो ने कंज्यूमर और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में क्रमशः 36.4 प्रतिशत और 33.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.


ये भी पढ़ें: भारत निर्मित कारों की जापानी बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग, निर्यात बढ़कर पहुंचा 616.45 मिलियन डॉलर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

31 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago