बिजनेस

भारत ने 2024-25 में अब तक के सबसे ज्यादा 174 एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट साइन किए, पहली बार मल्टीलेटरल APA भी शामिल

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 174 एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट (APA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह अब तक का सबसे अधिक संख्या में हुए समझौते हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने यह जानकारी दी.

APA योजना का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में ट्रांसफर प्राइसिंग को लेकर कंपनियों को कर स्थिरता (Tax Certainty) देना है. इसके तहत 5 साल तक के लिए कर मूल्य निर्धारण की पद्धति तय की जाती है.

डबल टैक्स से बचाव में मदद

बाइलेटरल APA (BAPA) का फायदा यह है कि इससे दोहरी कराधान (Double Taxation) से बचाव होता है. इस साल 65 बाइलेटरल APA साइन किए गए, जो किसी भी वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा हैं.

CBDT के अनुसार, 2023-24 में 125 APA, जबकि 2022-23 में 95 APA पर हस्ताक्षर हुए थे. इस साल पहला मल्टीलेटरल APA (MAPA) भी साइन किया गया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

इन देशों से हुआ समझौता

CBDT ने बताया कि ये APAs ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ आपसी सहमति से किए गए हैं.

वहीं, इस साल फ्रांस, जापान और जर्मनी ने कोई APA साइन नहीं किया, जबकि अमेरिका ने 142 समझौते किए.

अब तक कुल 815 APA साइन

अब तक भारत ने कुल 815 APA साइन किए हैं, जिनमें 615 यूनिलेटरल APA (UAPA), 199 बाइलेटरल APA (BAPA) और 1 मल्टीलेटरल APA (MAPA) शामिल हैं.

CBDT ने कहा कि APA कार्यक्रम से व्यवसाय करने में आसानी (Ease of Doing Business) बढ़ी है. खासतौर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) को इसका लाभ मिला है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार में शामिल हैं.

CBDT ने करदाताओं को इस सफलता का अहम भागीदार बताते हुए उनके सहयोग की सराहना की है.


ये भी पढ़ें- एविएशन फ्यूल और कमर्शियल LPG के दाम घटे, आम जनता को राहत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

4 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

4 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

4 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

4 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

5 hours ago